फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparations underway to restore Sachey Pass route by May 15

Chamba News: सचे पास मार्ग 15 मई तक बहाल करने की तैयारी

Wed, 11 Mar 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to restore Sachey Pass route by May 15
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को वाया सचे जोत मार्ग पर 15 मई तक यातायात की सुविधा मिल सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में इस मार्ग पर 20 से 30 फुट तक बर्फबारी हुई है। 28 गलेशियरों को काटकर सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नवंबर से यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है। मौजूदा समय में पांगी वासी वाया जेएंडके आवाजाही कर रहे हैं। इसमें उन्हें 500 किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ता है। जबकि, वाया सचे जोत मार्ग पांगी से चंबा की दूरी मात्र 177 किलोमीटर है। इसलिए घाटी के लोग सरकार व प्रशासन से यही मांग कर रहे हैं कि शीघ्र सचे जोत को यातायात के लिए बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन


आमतौर पर यह मार्ग जून के अंत में ही खुलता है। इस बार लोक निर्माण विभाग ने 15 मई तक इस मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जेसीबी और पोकलेन मशीनें चंबा व पांगी की तरफ से बर्फ हटाने के लिए लगाई जाएंगी। जोत पर मौसम खराब होने पर अप्रैल में भी बर्फबारी होने की संभावना रहती है। इसलिए बहाली का कार्य पूरी तरह से मौसम पर निर्भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि अप्रैल के शुरुआत में सचे जोत को बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस बार मई में इस मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed