फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparation to run grain, mutton and wool market in Bhatiat

Chamba News: भटियात में अनाज, मटन और ऊन मार्किट चलाने की तैयारी

Sat, 28 Sep 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Sep 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run grain, mutton and wool market in Bhatiat
भटियात में सब्जी मंडी खोलने की जमीन की संभावनाएं तलाशते कृ​षि उपज मंडी के चेयरमैन ललित ठाकुर।
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त रूप से अनाज, मटन और ऊन मार्किट चलाने की तैयारियां शुरू हो रही हैं। इसी के चलते शनिवार को कृषि उपज मंडी के चेयरमैन ललित ठाकुर ने टीम समेत भटियात क्षेत्र के अधीन आती तीन से चार जगह का जायजा लेकर संयुक्त मार्किट बनाने को लेकर संभावनाएं तलाशने का कार्य किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, औद्योगिक इकाई के साथ लगती एक जगह समेत दो से तीन जगह को भी इसके लिए उपयुक्त करार दिया गया है। अब इन जमीनों की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद ही यहां पर संयुक्त मार्किट खुलने को लेकर आस बंधती नजर आ रही है।
विज्ञापन

भटियात विधानसभा क्षेत्र में सब्जी मंडी समेत यार्ड न होने से किसानों-बागवानों को अपने खेतों और बगीचों में तैयार फसलों को बेचने के लिए किराया अधिक खर्च कर बाहरी मंडियों में ही बेचने के लिए जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार तो किसानों-बागवानों की फसलें रखी-रखी खराब हो जाती हैं। क्षेत्र के किसान-बागवान कई बार सरकार और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से क्षेत्र में संयुक्त मंडी बनाने को लेकर आवाज बुलंद कर चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष के आदेशानुसार जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन ललित ठाकुर ने भटियात में पहुंच कर संयुक्त मंडी और यार्ड बनाने को लेकर जमीनी स्तर पर संभावनाएं तलाशने का कार्य किया। अब देखी गई जमीनों में से एक जगह का फाइनल होना शेष रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed