{"_id":"616d79af65a184704d701add","slug":"prem-left-everyone-behind-in-1600-meters-race-chamba-news-sml387567063","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर दौड़ में प्रेम ने सबको छोड़ा पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर दौड़ में प्रेम ने सबको छोड़ा पीछे
विज्ञापन
पद्दर मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी आयोजकों के साथ।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पद्दर मैदान में कॅरिअर एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी डलहौजी की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें 1600 मीटर पुरुष वर्ग और 800 मीटर महिला वर्ग की दौड़ करवाई गई। प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतिस्पर्धा में शौर्य चक्र विजेता बीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तीसा के प्रेम कुमार ने पहला जबकि, कांगड़ा के रवि कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सपना देवी ने पहला और अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य जगजीत आजाद, ओमप्रकाश, मनोज, कोच अक्षय और कॅरिअर एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी डलहौजी के कैशियर अश्वनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सोसायटी के चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने कहा कि सोसायटी भविष्य में भी युवाओं के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहेगी, जिससे युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ने की बजाय खेलकूद के प्रति आकर्षित हो सके। खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके युवा अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।