फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Praveen Kumar becomes Vice President of Youth Congress District Chamba

Chamba News: प्रवीण कुमार युवा कांग्रेस जिला चंबा के बने उपाध्यक्ष

Mon, 19 Feb 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Praveen Kumar becomes Vice President of Youth Congress District Chamba
चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल।संवाद
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कूंर पंचायत के निवासी प्रवीण कुमार को चंबा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रवीण कुमार ने 2017 में शाहपुर एनएसयूआई में महासचिव से लेकर 2020-2022 तक महाविद्यालय लिल्हकोठी और भरमौर में प्रभारी रहे हैं। साथ ही 2022 से जिला चंबा के जिला संयोजक और वर्तमान में युवा यूथ कांग्रेस भरमौर विधानसभा के संयोजक पद पर काम कर रहे हैं। प्रवीण कुमार ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, जिला चंबा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ पठानिया, युवा के महासचिव,चंबा जिला के प्रभारी जितेंद्र धीमान का आभार व्यक्त किया है।
---
नीरज, दिशा विहीन बजट पेश कर गए मुख्यमंत्री : जय सिंह
चंबा। मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से प्रस्तुत बजट नीरस, उदासीन और दिशा विहीन बजट है। इसका कोई सिर-पैर नहीं है। ऐसे में ये बजट कूड़े में डालने योग्य है। कांग्रेस जिन दस गारंटियों के बल सत्तासीन हुई है, उनका इसमें दूर-दूर तक कोई भी जिक्र तक नहीं हैं। प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने ये बात कही। कहा कि कांग्रेसी नेता अपने भाषणों में प्रदेश के बेरोजगार युवकों को एक लाख नौकरियां देने और पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने की बात कहते है, लेकिन जमीनी हकीकत अब लोगों के सामने है। कहा कि इस बजट में चंबा जिला का दूर-दूर तक जिक्र नहीं है। संवाद
विज्ञापन

--
मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट सराहनीय : करतार
चंबा। मुख्यमंत्री सुक्खू का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश वार्षिक बजट बेहतरीन है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। कुछ भाजपा नेताओं को यह सब हजम नहीं हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण की बदौलत मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed