{"_id":"672116c9b8fbe840890a3cde","slug":"prajamandal-came-forward-to-extinguish-the-forest-fire-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136144-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल की आग बुझाने के लिए आगे आया प्रजामंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल की आग बुझाने के लिए आगे आया प्रजामंडल
Tue, 29 Oct 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी घाटी के जंगलों में लगी भीषण आग।स्त्रोत जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ प्रजामंडल के लोगों ने मोर्चा संभाल लिया है। पांगी के जंगलों में आग विकराल रूप धारण कर रही है, जिससे स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है।
घाटी में मौजूदा समय में पंगु बीट में भीषण आग लगी है। इसमें देवदार के दर्जनों पेड़ आंशिक रूप से जल गए हैं। विभाग के पास स्टाफ की कमी के कारण मौके पर टीम नहीं भेज पा रहे हैं। भीषण आग में वन्य जीवों के साथ करोड़ों का नुकसान हो रहा है। पंगवाल एकता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार को मामले को लेकर पत्र भेजा है। इसमें पांगी घाटी के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की मांग उठाई गई है। वन मंडल अधिकारी डीएस डढवाल ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण हर जगह टीमें नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय पर पांगी वन मंडल के दायरे में 23 बीट हैं। इनमें केवल 11 बीट में ही वन रक्षक हैं। घाटी में 5 रेंज ऑफिसर के पद भी रिक्त हैं। ये अभी खाली चल रहे हैं। संवाद
--