फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pradhan joined video call in Gram Sabha, villagers boycotted it

Chamba News: ग्रामसभा में वीडियो कॉल से जुड़े प्रधान, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

Sat, 07 Dec 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhan joined video call in Gram Sabha, villagers boycotted it
चंबा पांगी की शूण पंचायत में बैठक का बहिष्कार करते लोग। स्रोत-जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की शुण पंचायत में विभाजन की चर्चा करने के लिए बुलाई ग्रामसभा का ग्रामीणों ने उस समय विरोध कर दिया। जब पंचायत प्रधान स्वयं उस बैठक में उपस्थित नहीं हुए। लोगों ने जब पंचायत सचिव से प्रधान की उपस्थिति को लेकर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह व्हाटसएप वीडियो कॉल के जरिये ग्राम सभा में जुड़ेंगे। इसको लेकर बैठक में आए ग्रामीण गुस्सा हो गए। उन्होंने प्रधान की अनुपस्थिति को लेकर पंचायत घर के बाहर नारेबाजी की। साथ ही बैठक का बहिष्कार कर घर लौट गए।
विज्ञापन


यह बैठक पंचायत के विभाजन को लेकर बुलाई गई थी। ग्रामीणों को पंचायत घर में लगे सूचना पट पर संदेश दिया गया था कि बैठक प्रधान की अगुवाई में होगी। लेकिन, शुक्रवार को जब ग्रामीण बैठक में भाग लेने के लिए पंचायत घर पहुंचे तो वहां पर प्रधान अनुपस्थित था। इसको लेकर लोगों ने अपनी गहरी नाराजगी भी जाहिर की है।
विज्ञापन


ग्रामीण ज्ञान चंद, देशराज, शांता कुमार, चैन सिंह, मनोज कुमार, विकन्द्र कुमार, सेंसर चंद, प्रेम लाल, शाम लाल, कर्म लाल, देवी सिंह, बुधराम, सोनाराम, साहिल, देसराज, पवन कुमार, संजय, कर्मलाल और चमन लाल ने बताया कि शुण पंचायत के प्रधान पिछले तीन महीनों से गायब हैं। वह घाटी से बाहर रह रहे हैं। जबकि पंचायत में होने वाले विकासात्मक कार्यों पर भी उनका ज्यादा ध्यान नहीं है। बिना पंचायत प्रधान ग्राम सभा की बैठक असंभव है। अन्य कार्य भी लटके हैं। इसी समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल आवासी आयुक्त पांगी से भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुण पंचायत के ग्रामीणों ने उन्हें लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। मामले की जांच करने के लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी पांगी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
रमन घरसंघी, कार्यकारी आवासीय आयुक्त, पांगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed