फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Power went out in two houses after smart meters were installed.

Chamba News: स्मार्ट मीटर लगा तो दो घरों में गुल हो गई बत्ती

Sun, 04 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Power went out in two houses after smart meters were installed.
पुराने मीटर तक सब ठीक था, शनिवार को नया मीटर लगते ही दोनों घरों में छाया अंधेरा
विज्ञापन

दो दिन से बिजली गुल, उपभोक्ताओं ने बोर्ड को दी सूचना; जांच के लिए लाइनमैन भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। पांगी के मिंधल में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद दो घरों की बिजली गुल हो गई। शनिवार को पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर दोनों उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नहीं आई। दो दिन से अंधेरे में रह रहे उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी है।
ग्राम पंचायत मिंधल में इन दिनों निजी कंपनी की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। कंपनी की टीम ने थांदल निवासी चमारू राम और मिंधल निवासी आत्मा राम के घरों में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए। उपभोक्ताओं के अनुसार मीटर लगाने के दौरान गांव में बिजली नहीं थी। शाम को आपूर्ति बहाल हुई तो आसपास के घरों में बिजली आ गई, लेकिन उनके घरों में आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली लाइन से मीटर तक आने वाले पीवीसी तार में किसी तरह की खराबी नहीं है। घर की वायरिंग भी इलेक्ट्रिशियन से जांच करवाई गई, जो सही पाई गई। उनका कहना है कि पुराने मीटर लगे होने तक बिजली आपूर्ति सुचारु थी और स्मार्ट मीटर लगने के बाद ही समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमारू राम और आत्मा राम ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुराने मीटर ठीक काम कर रहे थे तो उन्हें बदलने के बाद ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई। उन्होंने जल्द तकनीकी खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता हेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मीटर में तकनीकी खराबी पाए जाने पर उसे बदल दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed