फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   power station chamera

Chamba News: कौन छोड़कर जाए डलहौजी तेरी सड़कों को कविता ने बटोरी तालियां

Thu, 29 Dec 2022 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
power station chamera
चंबा के चमेरा पावर स्टेशन खैरी में काव्य संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यतिथि महाप्रबं? - फोटो : Chamba
चंबा। चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम के स्काड़ा हाल में काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रवेश कुमार जैन, अनुराधा जैन, समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) और कवियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

काव्य संगोष्ठी के प्रारंभ में समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) की ओर से आमंत्रित कवियों को हिमाचली शॉल और टोपी एवं पौधे देकर सम्मानित किया गया। काव्य संगोष्ठी में जिला चंबा के चार कवियों को आमंत्रित किया गया था। काव्य संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम कवयित्री उपासना ‘पुष्प’ ने काव्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद कवि अशोक ‘दर्द’ ने अपनी पहाड़ी और हिंदी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कवि विशाल वर्मा ने चुटीली व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। मानवीय संवेदनाओं के कवि बलदेव मोहन खोसला ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति विशेषकर डलहौजी के ऊपर लिखी कविता ‘‘कौन छोड़कर जाए डलहौजी तेरी सड़कों को’’ से श्रोताओं को विभिन्न काव्य रसों से सराबोर किया।
विज्ञापन

इसके अलावा राजभाषा की प्रगति एवं प्रचार-प्रसार के लिए चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम के बांध और जलाशय, एचएमडी विभाग और पावर हाउस के कार्मिकों के लिए ‘‘राजभाषा हिंदी का महत्व’’ विषय पर हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को काव्य संगोष्ठी के दौरान समूह महाप्रबंधक- प्रभारी एवं आमंत्रित कविगणों ने पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न सागर सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed