फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Power project work stalled due to dispute with local people

Chamba News: स्थानीय लोगों से विवाद के चलते लटक गया पावर प्रोजेक्ट का काम

Fri, 22 Dec 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Power project work stalled due to dispute with local people
चंबा। चुराह में चांजू-तीन 48 मेगावाट पन विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के साथ हुए विवाद के चलते एक महीने से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग अपनी निजी भूमि और घराट के नुकसान के बदले में परियोजना में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर एचपीटीसीएल और निर्माण करने वाली कंपनी आनाकानी कर रहे थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों और कंपनी प्रबंधन के बीच में नोकझोंक भी हो गई।
इसके चलते स्थानीय लोगों ने परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इस मामले को लेकर तीसा कोर्ट में भी याचिका दर्ज करवा दी है। परियोजना के पावर हाउस और एडिट साइट में स्थानीय लोगों की निजी भूमि और घराट प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते लोग परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ हैं। एचपीटीसीएल और कंपनी के अधिकारियों ने लोगों के साथ विवाद को सुलझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लोगों ने किसी की नहीं सुनी। एक महीने से परियोजना के पावर हाउस और एडिट साइट का निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन


कंपनी विवाद सुलझाने के लिए प्रभावित परिवारों के सदस्यों को नौकरी देने पर राजी हो गई है, लेकिन नौकरी को लेकर भी स्थानीय लोगों में विवाद हो रहा है। एक जमीन के मालिक दो से तीन लोग हैं। ये सभी लोग कंपनी में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। ऐसेमें कंपनी लोगों के साथ समझौता नहीं कर रही है। इसके चलते यह विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना पैकेज-दो के इंचार्ज अधिशासी अभियंता कुलदीप जरयाल ने बताया कि स्थानीय लोगों और कंपनी के साथ चल रहे विवाद को शांत करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द इस विवाद को खत्म करवाकर परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed