{"_id":"6a03627a1015d584ed0aeb70","slug":"potholes-on-the-road-pose-a-problem-for-drivers-and-pedestrians-chamba-news-c-88-1-cmb1014-183216-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चालकों-राहगीरों के लिए परेशानी बने सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चालकों-राहगीरों के लिए परेशानी बने सड़क के गड्ढे
Tue, 12 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत बस स्टैंड के पास सड़क की खराब हालत के कारण हादसों का खतरा
लोगों ने उठाई सड़क पर पड़े गड्ढों को जल्द भरने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए पर बनीखेत बस स्टैंड के समीप प्राथमिक स्कूल के सामने सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं।
सड़क की खराब स्थिति के चलते हर समय दुर्घटना का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन से जल्द गड्ढों को भरने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बनीखेत बाजार, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पर दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। विद्यार्थी, कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी और बाजार आने-जाने वाले लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं।
लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों से बचने के लिए चालक अचानक दूसरी ओर वाहन मोड़ देते हैं। इससे आमने-सामने वाहनों की टक्कर होने की आशंका है। खासकर बस स्टैंड और स्कूल के पास स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। कमल कुमार, मुनीश कुमार, विजय सिंह, विशाल, कस्तूरी और रवि ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में सड़क के किनारे चल रहे लोगों के बेहद करीब से गुजरते हैं। लोगों ने प्रशासन और एनएच विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क पर पड़े गड्ढों को भरा जाए।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
--