{"_id":"6754863ea6192c6b0e04280f","slug":"portable-x-ray-machine-will-be-a-weapon-to-fight-tb-chamba-news-c-88-1-ssml1006-138955-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टीबी से लड़ाई के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन होगी हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टीबी से लड़ाई के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन होगी हथियार
Sat, 07 Dec 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा में पोर्टेबल एक्सरे मशीन टीबी का खात्मा करने में काफी सहायक साबित होगी। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पोर्टेबल एक्सरे मशीन के जरिये लोगों की जांच करेंगी। इसमें यदि किसी व्यक्ति में टीबी संबंधित लक्षण नजर आएंगे तो उसकी टीबी जांच करने के लिए सैंपलिंग की जाएगी। इससे जिले में अब तक छिपे हुए टीबी के मरीजों का पता लगाने में मदद मिलेगी। चंबा जिला में मौजूदा समय में 800 के करीब टीबी मरीज हैं। कई लोगों को अपने अंदर पनप रही टीबी की बीमारी के बारे में स्वयं जानकारी नहीं होती है। ऐसे सभी लोगों में टीबी का पता लगाने में पोर्टेबल एक्सरे मशीन काफी लाभदायक साबित होगी।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आने वाले हर व्यक्ति के पोर्टेबल मशीन के जरिये छाती के एक्सरे लिए जाएंगे। इस दौरान यदि किसी में कोई जटिलता सामने आती है तो उस व्यक्ति में टीबी की बीमारी का पता लगाने के लिए बलगम का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को यह पोर्टेबल एक्सरे मशीन सीएसआर के तहत उपलब्ध हुई है। अब विभाग इस मशीन का सदुपयोग जिले में छिपे हुए टीबी रोगियों का पता लगाने में करेगा। आने वाले समय में आकांक्षी जिला टीबी मुक्त भी हो सकता है।
पोर्टेबल एक्सरे मशीन के जरिये छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें टीबी के लक्षणों वाले लोगों की पहचान करके उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. बिपन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी