फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   police took action against people who are not obeying covid rules

बेवजह गाड़ी में निकले तो नाके पर रोक देगी पुलिस

Wed, 02 Jun 2021 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
police took action against people who are not obeying covid rules
चंबा। बाजार में अनावश्यक गाड़ी दौड़ाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। बुधवार को पुलिस ने भरमौर चौक और इरावती होटल के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने बाजार की ओर जाने वाली गाड़ियों की जांच की। बाजार आने का कारण न बताने वाले चालकों को नाकों से वापस लौटाया गया। साथ ही चालकों को हिदायत दी गई कि वे अनावश्यक रूप से गाड़ी लेकर अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू में दी गई पांच घंटे की ढील में शहर में लोगों और वाहनों की बढ़ती तादाद कोरोना संक्रमण को न्योता दे सकती है। लिहाजा, प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए अब नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब बिना कारण किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस नियम को बाकायदा बुधवार से नियम को लागू भी कर दिया गया। जीरो प्वाइंट भरमौर चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सभी वाहनों को रोक दिया। इस दौरान महज आपातकालीन वाहनों और सरकारी-निजी विभागों के कार्यालयों के कर्मचारियों की गाड़ियों को ही शहर में प्रवेश करने दिया। जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने बेवजह गाड़ी में निकले लोगों को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

वहीं, इरावती चौक पर भी पुलिस ने वाहनों को पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आगे भेजा। जिला प्रशासन का कहना है कि शहर में बेवजह आने वाले वाहनों को रोकने के बावजूद अगर भीड़ कम नहीं होती है तो वन-वे व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत लोगों को वाया ऐतिहासिक चंबा चौगान से ही शहर में पैदल प्रवेश मिलेगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा की तरफ से पैदल सड़क के किनारों से होते हुए लोग इरावती पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जवानों से उलझते दिखे लोग
शहर में गाड़ियां लेकर बेवजह निकले लोग पुलिस जवानों से भी उलझते दिखे। उन्हें पुलिस ने समझाया कि वे अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलें। उधर, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बाजार में लोगों और वाहनों की भीड़ कम करने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है।

एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भरमौर चौक से केवल आपातकालीन वाहनों और कर्मचारियों के वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। कहा कि बेवजह वाहन लेकर आने वाले कई लोगों को लौटाया गया। इसके बावजूद भीड़ नियंत्रित नहीं होगी तो शहर में वन-वे व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed