फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   police team win cricket turnament

पुलिस टीम बनी मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन

Sat, 17 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
police team win cricket turnament
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब पुलिस टीम के नाम रहा है। इस खिताबी मुकाबले में पुलिस टीम ने पुखरी इलेवन को 66 रनों से हराकर जीत दर्ज की। समापन समारोह में एसपी चंबा डॉ. मोनिका बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही। मुख्यातिथि ने मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही पुलिस टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 148 रन बनाएं। इसमें नीशु ने सर्वाधिक 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुखरी की टीम 82 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह से पुलिस टीम ने यह मैच 66 रनों के अंतर से जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी चंबा रमन शर्मा समेतमिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed