फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police recovered hashish from a passerby on Surangani-Baroh road.

Chamba News: सुरंगाणी-बड़ोह मार्ग पर पुलिस ने राहगीर से बरामद की चरस

Sun, 08 Sep 2024 09:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Sep 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Police recovered hashish from a passerby on Surangani-Baroh road.
चंबा। पुलिस थाना किहार के तहत पुलिस चौकी सुरंगाणी की टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 325 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में संलिप्त व्यक्ति की पहचान जय कुमार निवासी गांव अरियास डाकघर जसौरगढ़ी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि व्यक्ति चरस कहां भेजने वाला था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सुरंगाणी-बड़ोह मार्ग पर पुलिस टीम मौजूद थी। तीसा की तरफ से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर नाम-पता पूछा। तलाशी में उसके कब्जे से 325 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed