फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police made third arrest in woman's death case

Chamba News: महिला की मौत के मामले में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी

Thu, 20 Apr 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police made third arrest in woman's death case
सलूणी (चंबा)। बच्चे का आधार कार्ड बनाने गई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक और तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, बुधवार को गिरफ्तार की गई महिला को ज्यूडिशियल मजिस्टेट चंबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब गहनता से मामले की तह तक पहुंचती नजर आ रही है। उधर, पुलिस रिमांड में आरोपी पति ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
































जानकारी के अनुसार सीमा देवी अपने पति वीरेंद्र कुमार के साथ अपने बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए गाड़ी लेकर मैड़ा गए थे। जहां से दोपहर करीब ढाई बजे वे घर पहुंचे। मगर घर पर केवल वीरेंद्र कुमार अपने बच्चे को लेकर गया। उसकी पत्नी का शव गाड़ी में ही पड़ा रहा। कुछ देर के बाद वीरेंद्र के परिवार के सदस्य ने गाड़ी में उसे अचेत अवस्था में देखा और अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
































सूचना मिलते ही किहार थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया। मृतका की माता गिलमो देवी ने पुलिस को अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का शक जाहिर किया। इसके आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति को अपनी हिरासत में ले लिया। मामले की संगीनता को देखते हुए डीएसपी डलहौजी भी रात को मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
































महिला के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड मिला। पुलिस रिमांड में किए खुलासे के बाद बुधवार को महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला को गिरफ्तारी के बाद पुलिस की सख्ती के आगे मृतका के पति और महिला ने एक अन्य व्यक्ति की भी हत्या में संलिप्तता की बात कबूली। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को महिला को चंबा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
































थाना प्रभारी बाबू राम ने कहा कि मृतका के पति ने कबूला है कि उसने महिला और एक व्यक्ति के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति को बी गिरफ्तार किया गया। महिला को न्यायालय में पेश करने पर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed