{"_id":"5e5e898f8ebc3eeb0e65d8a9","slug":"police-employee-suspended-accussed-in-fraud-case-chamba-news-sml326421075","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग को दागदार करने वाला सफाई कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग को दागदार करने वाला सफाई कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन
चंबा। जिला पुलिस विभाग को दागदार करने वाले कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच तेज कर दी है। आरोपी ने पुलिस और कोर्ट में नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की राशि ठगी थी। पुलिस ने भांदंस की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही आगामी जांच जारी है।
आरोपी पुलिस लाइन चंबा में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात था। आरोप है कि वह लोगों के साथ नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता था। पहले मामले में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके बेटे को कोर्ट में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर आरोपी ने दस हजार रुपये की राशि ऐंठी थी। जबकि दूसरे मामले में एक व्यक्ति को पुलिस विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।
ठगी का शिकार लोगों ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी जमानत में रिहा चल रहा है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस मामले में संलिप्त सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर विभागीय जांच बैठा दी गई है।