{"_id":"6a2c3dd178930bf9790a71b4","slug":"police-are-scanning-cctv-footage-to-solve-the-theft-case-chamba-news-c-88-1-ssml1004-186496-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चोरी की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चोरी की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Fri, 12 Jun 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
किलाड़ में चोरों के हौसले बुलंद, मोबाइल शॉप से स्मार्टफोन और नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
किलाड़ (पांगी)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। किलाड़ में सक्रिय चोरों का गिरोह पहले वाहनों को निशाना बनाता था लेकिन अब बाजार की दुकानों में भी सेंध लगाने लगा है।
माल रोड किलाड़ स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से करीब 8 स्मार्टफोन और 8 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस थाना पांगी में शिकायत दर्ज करवाई है।
मोबाइल कर दुकान के मालिक शिव कुमार ने बताया कि वह दो दिन पहले देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान के साथ लगी एक अन्य दुकान के शटर के ताले तोड़े गए हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान से भी कई स्मार्टफोन और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों अमित कुमार, किशन चंद, वीर सिंह राणा, योगराज ने बताया कि पिछले दो वर्षों में किलाड़ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जिससे व्यापारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि चोरी की शिकायत पर पुलिस हरेक एंगल से मामले की जांच करने में जुट गई है।