फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PO cell caught proclaimed criminal from Yamunanagar

Chamba News: पीओ सेल ने यमुनानगर से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

Thu, 02 May 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
PO cell caught proclaimed criminal from Yamunanagar
बाथरी (चंबा)। जिला पुलिस के पीओ सेल ने ऐतिहासिक भलेई मंदिर में चोरी को अंजाम देने वाले उद्घोषित आरोपी को हरियाणा के यमुनानगर से पकड़ा है।
विज्ञापन

पिछले 10 सालों से यमुनानगर में भगोड़ा आरोपी छिप कर रह रहा था। जिले के ऐतिहासिक मंदिर भद्रकाली भलेई में 2014 में लोगों ने माता की प्रतिमा चुराने की कोशिश की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला था। उन्हीं का एक साथी मन्नू मोहम्मद पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था। वह बीते 10 सालों से यहां-वहा भाग रहा था। वर्तमान में हरियाणा के यमुनानगर में रह रहा था। पीओ सेल को उद्घोषित आरोपी में बारे में जानकारी मिली तो पीओ सेल ने बिना समय गंवाए आरोपी को यमुनानगर स्थित एक मकान में धर-दबोचा। पुलिस टीम उसे पकड़कर अपने साथ चंबा ले आई और पुलिस थाना खैरी के हवाले किया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि भलेई मंदिर में हुई चोरी को लेकर उद्घोषित आरोपी पिछले 10 साल से फरार था। इसे पुलिस के पीओ सेल ने हरियाणा के यमुनानगर से दबोचा है। कहा कि आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed