{"_id":"6ab558e0232636d53a07cd0c","slug":"playing-for-india-at-the-asian-games-is-a-dream-rajesh-chamba-news-r-399-1-sml1021-529557-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में भारत के लिए खेलना सपना : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में भारत के लिए खेलना सपना : राजेश
Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
चुराह के जसौरगढ़ से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा युवा पावरलिफ्टर,अब एशियन गेम्स में भारत का करे
चुराह के जसौरगढ़ से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा युवा पावरलिफ्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र चुराह के गांव जसौरगढ़ के युवा पावरलिफ्टर राजेश ठाकुर ने कम समय में खेल जगत में अलग पहचान बनाई है।
वर्ष 2023 में पावरलिफ्टिंग की शुरुआत करने वाले राजेश ने मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की है। अब राजेश ठाकुर का अगला लक्ष्य वर्ष 2027 में सिंगापुर में होने वाले एशियन गेम्स हैं। वह इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। राजेश बताते हैं कि जब उन्होंने पावरलिफ्टिंग शुरू की थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि उनका सफर इतनी जल्दी विश्व स्तर तक पहुंच जाएगा। इस दौरान राजेश को चोटों समेत कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। अब एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए वह अपनी तैयारियों को और मजबूत करने में जुटे हैं।