{"_id":"69f6310e8ca49d881b0b6f35","slug":"piles-of-mud-on-the-roadside-are-becoming-a-hindrance-for-tourists-chamba-news-c-88-1-ssml1006-182250-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर बन रहे पर्यटकों की राह का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर बन रहे पर्यटकों की राह का रोड़ा
Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गेट से खज्जियार तक सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढ़ेर। संवाद।
गेट से लेकर खज्जियार तक जगह-जगह लगे हैं मिट्टी के ढेर
पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ढेरों को साफ करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और खज्जियार की मुख्य सड़क पर मिट्टी के ढेर वाहनों की रफ्तार रोक रहे हैं।
स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से बार-बार यही मांग कर रहे हैं कि इन ढेरों को शीघ्र हटाया जाए ताकि पर्यटकों को वाहनों के जरिये आवाजाही करने में परेशानी न हो। गेट से लेकर खज्जियार तक सड़क किनारे जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। इनकी वजह से सड़क का दायरा सिकुड़ गया है। वाहनों को पास देने में परेशानी हो रही है। पिछले साल बरसात के मौसम में हुए भूस्खलन और सड़क की कटिंग के बाद मिट्टी वहां से अभी तक नहीं हटाई गई है।
लोगों में सोनू, सुरेंद्र, चमन लाल, विशाल, सुरेश कुमार, प्यार चंद और नेक सिंह ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में मुख्य सड़क पर मिट्टी के ढ़ेर होने से पर्यटक परेशान हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये ढेर वाहन दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं। पिछला पर्यटन सीजन भारत-पाक युद्ध की बलि चढ़ गया था। ऐसे में इस बार पर्यटकों की काफी संख्या बढ़ सकती है। होटल संचालकों ने अपनी तैयारियां कर रखी हैं लेकिन जिस रास्ते से होकर पर्यटक यहां पहुंचेंगे, वहां हालत काफी खराब है। उन्होंने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि मिट्टी के ढेर शीघ्र साफ करवाए जाएं। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मिट्टी के ढेर हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
--