फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Piles of garbage have once again accumulated along the highway.

Chamba News: हाईवे के किनारे फिर लगे कचरे के ढेर

Wed, 15 Apr 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage have once again accumulated along the highway.
चंबा। करियां के पास हाईवे के किनारे एक बार फिर कचरे के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

यह वही स्थान है जहां कुछ समय पहले समाजसेवियों ने सफाई अभियान चलाकर जगह को साफ किया था। हाईवे के किनारे पड़े कचरे में लावारिस मवेशी मुंह मार रहे हैं। प्लास्टिक और पदार्थों के सेवन से न केवल जानवरों की सेहत पर खतरा है, बल्कि आसपास संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ रही है।
समाजसेवियों ने पिछले महीने इस स्थान पर विशेष सफाई अभियान चलाया था। कुछ दिन तक स्थिति ठीक रही लेकिन स्थायी व्यवस्था और निगरानी के अभाव में फिर से कचरा जमा होने लगा है।
विज्ञापन

रोहन कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार, साक्षी ठाकुर, अनामिका, किरण ने बताया कि यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। हाईवे के किनारे फैली गंदगी से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed