{"_id":"6532b90af05157179f012d57","slug":"pickup-slips-from-parking-and-falls-into-dustbin-20-feet-below-chamba-news-c-88-1-ssml1004-10236-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पार्किंग से फिसलकर 20 फीट नीचे कूड़ेदान में गिरी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पार्किंग से फिसलकर 20 फीट नीचे कूड़ेदान में गिरी पिकअप
Fri, 20 Oct 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भंजराड़ू बाजार के पास सड़क से नीचे लुड़की पिकअप।स्त्रोत:जागरूक पाठक
खुशनगरी (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत भंजराडू बाजार के समीप (डोभ) पार्किंग स्थल पर सड़क किनारे पार्क पिकअप वाहन अचानक फिसलने से 20 फीट नीचे कूड़ेदान में जा गिरा।
इससे गाड़ी का आगे का शीशा और लाइट टूट गई है। करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। कूड़े मेंं लगी आग के बीच वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवान कूड़े में लगी आग बुझाने में जुट गए। करीब पौने एक बजे आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार भी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाइड्रा मशीन से पिकअप वाहन को कूड़ेदान से निकाला गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे पिकअप वाहन का चालक वाहन को सड़क किनारे पार्क कर बाजार गया था। अचानक वाहन फिसलने लगा और 20 फीट नीचे जाकर कूड़ेदान में जा गिरा।
भंजराड़ू बाजार सहित आस-पास के ग्रामीण डोभ नामक स्थान पर कूड़ा-कर्कट कूड़ेदान में फेंकते हैं। ज्यादा कूड़ा एकत्रित होने पर उसे आग जला दिया जाता है। पिकअप वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन की इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार की अगुवाई में फायरमैन टेक राज और चालक इंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। मनोज कुमार ने बताया कि कूड़ेदान में लगी आग और वहां पिकअप गिरने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता के साथ कार्य करते हुए आग को पिकअप तक पहुंचने से पूर्व ही बुझाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
--