{"_id":"67113d96f3c3bac1ab069946","slug":"pickup-accident-on-rajera-sanged-road-driver-injured-tanda-referred-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135342-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रजेरा-संगेड मार्ग पर पिकअप दुर्घटना, चालक घायल, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रजेरा-संगेड मार्ग पर पिकअप दुर्घटना, चालक घायल, टांडा रेफर
Thu, 17 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रजेरा-संगेड़ मार्ग पर सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।स्त्रोत
चंबा। रजेरा-संगेड़ मार्ग पर दोपहर 11:55 बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा लुढ़की। वाहन गिरने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर जवानों ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान नेक राज के रूप में हुई है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पिकअप दुर्घटना में चोटिल घायल को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
-- -- -- --
विद्यार्थियों को बताए आपदा संबंधी गुर
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोह टिकरी के सिक्योरिटी ट्रेड के 15 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इसी के तहत इस तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने सदर थाना में पुलिस की कार्य प्रणाली संबंधी जानकारी हासिल की। भ्रमण के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अग्नि शमन विभाग कार्यालय में आपदा संबंधी और गुर सीखे और उसकी जानकारी हासिल की। अध्यापक हेमंत ने बताया कि बताया कि इस दौरान बच्चों को बहुत सी जानकारियां दी गई। इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ आपदा संबंधी जानकारी भी दी गई। अध्यापिका तबस्सुम मिर्जा और 15 बच्चों ने शहर के सदर थाना अग्निशमन विभाग सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कर बच्चों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --