Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Phulanutala double lane bridge will be ready by March next year

Chamba News: अगले साल मार्च तक तैयार होगा फुलणूटाला डबल लेन पुल

Mon, 13 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Phulanutala double lane bridge will be ready by March next year
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला के समीप साल नदी पर डबल लेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को मार्च 2026 तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल क्षेत्रीय लोगों, मालवाहक वाहनों और मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा राहतकारी साबित होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में साल नदी पर एक संकीर्ण पुल मौजूद है, जिससे एक समय में केवल एक भारी वाहन या बस ही गुजर पाती है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नया डबल लेन पुल इन समस्याओं का स्थायी समाधान साबित होगा।
विज्ञापन

पुल के निर्माण से साहो क्षेत्र की सुंगल, सिल्लाध्राट, जडेरा, पल्यूर, साहो, प्रौथा, कड़ी, लिग्गा, कुड़था, रजिंडू, सराहन, रान, अठलूंई के साथ पनेला क्षेत्र की छह पंचायतों की हजारों की आबादी को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात का दबाव घटेगा
भरमौर-पठानकोट हाईवे से मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों को वाया बालू-फुलणूटाला भेजा जाता है। ऐसे में पुल का निर्माण यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। इससे यातायात का दबाव भी बंटेगा और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी।
हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को भी मिलेगा लाभ
पुल निर्माण से भरमौर और होली क्षेत्र में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं को भी बड़ा लाभ होगा। इन प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली भारी-भरकम मशीनों को मौजूदा समय में वाया बारगाह होकर लाया जा रहा है, जिससे कई बार खड़ी चढ़ाई पर वाहन फंसने की घटनाएं सामने आती रही हैं। नए पुल के बन जाने से वाया सरोथा होकर बड़े वाहनों को आसानी से लाया जा सकेगा।

चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला के समीप साल नदी पर डबल लेन पुल बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। मार्च 2026 तक पुल निर्माण पूरा करने को लेकर ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed