{"_id":"6a930f2a075e76698b027727","slug":"phagot-opens-account-with-a-win-sihunta-and-hatti-also-emerge-victorious-chamba-news-c-88-1-cmb1002-194860-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फगोत ने जीत से खोला खाता, सिहुंता और हट्टी भी रहे विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फगोत ने जीत से खोला खाता, सिहुंता और हट्टी भी रहे विजयी
Sat, 29 Aug 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहुता में 28 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों का संग्राम शुरू, विस अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
अंडर-14 खंड स्तरीय मुकाबलों में पांच खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंहुता (चंबा)। अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जीएसएसएस फगोत, सिहुंता और जीएसएसएस हट्टी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता में शनिवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुभारंभ किया।
पहले दिन कबड्डी का पहला मुकाबला बनेट और जीएसएसएस फगोत के बीच हुआ। इसमें फगोत की टीम विजेता रही। दूसरे मुकाबले में किड्स कैंप चुवाड़ी और सिहुंता की टीम आमने-सामने हुई। इसमें सिहुंता ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में जीएसएसएस हट्टी ने राइजिंग स्टार स्कूल चुवाड़ी को हराकर बाजी मारी।
प्रतियोगिता में भटियात शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 29 से 31 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इससे पहले प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल और एडीपीईओ महिंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।