{"_id":"66954e3a7d92bdb5d309d1e4","slug":"person-injured-in-bear-attack-referred-to-medical-college-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129102-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भालू के हमले से व्यक्ति घायल, मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भालू के हमले से व्यक्ति घायल, मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर
Mon, 15 Jul 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी अस्पताल में उपचार के दौरान रीछ के हमले से घायल व्यक्ति।संवाद
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के तहत लोहाली वार्ड में सुबह लगभग साढ़े आठ और नौ बजे के बीच स्थानीय निवासी पर भालू ने हमला कर दिया। इससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक लोहाली निवासी मदन लाल घर से शिव मंदिर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। मदन के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देख भालू भाग गया। मदन की बाजू और पीठ पर नाखूनों से गंभीर चोटें आई हैं। मदन को लोगों ने घायलावस्था में नागरिक अस्पताल डलहौजी पंहुचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उपचार देने के बाद चंबा रेफर कर दिया है। इधर, इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद घायल को दाखिल कर लिया गया है। बहरहाल, अब घायल की हालत में कुछ अदद सुधार है।
--