फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Permission sought for practical training

प्रेक्टिकल ट्रेनिंग करवाने की अनुमति मांगी

Sat, 19 Jun 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Permission sought for practical training
चंबा। प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश की आईटीआई को प्रेक्टिकल ट्रेनिंग के लिए पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जाए। इससे आईटीआई में विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल आसानी से हो पाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्य में आईटीआई संचालक कोविड नियमों की पूरी तरह पालना करेंगेे। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव परवेज अली बट्ट ने बताया कि प्रदेश में राजकीय औद्योगिक और निजी प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को मिलाकर 274 संस्थान हैं। आईटीआई में हर व्यवसाय का 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम प्रेक्टिकल ट्रेनिंग से संबंधित है। प्रेक्टिकल ट्रेनिंग ऑनलाइन नहीं करवाई जा सकती। इसलिए इसके लिए संस्थानों का खोला जाना आवश्यक है। बिना प्रेक्टिकल आईटीआई का कोर्स अधूरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईटीआई में अधिकतर व्यवसायों में एक कक्षा में बीस विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। ऐसे में कोविड नियमों की पालना करते हुए प्रेक्टिकल ट्रेनिंग को करवाया जा सकता है। इसमें कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री और निदेशक तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण से मांग की है कि पचास प्रतिशत क्षमता के साथ आईटीआई खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed