फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People upset due to jam, vehicles kept crawling for one and a half hours

जाम से लोग परेशान, डेढ़ घंटा रेंगते रहे वाहन

Mon, 15 Nov 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
People upset due to jam, vehicles kept crawling for one and a half hours
पुराना बस अड्डा के पास लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में पुलिस विभाग के लिए यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना मुश्किल हो गया है। रोजाना पुराने बस अड्डे में जाम लग रहा है। सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह से लेकर एक बजे तक बार-बार जाम लगता रहा। मरीजों के वाहनों समेत अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे। हालांकि, सड़क पर तैनात यातायात कर्मचारी जाम को खुलवाने की कोशिश में लगे रहे। सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारों को हटाने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर शहरवासियों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

जाम में फंसे रहे अशोक कुमार, चैन लाल, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार, प्यार सिंह और नेक राज ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से नीचे उतर चुकी है। वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस वाहनों के भारी-भरकम चालान तो काट रही है लेकिन, सड़क पर बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने में नाकाम हो रही है। पुलिस कर्मचारियों का सारा ध्यान चालान काटने में लगा होता है।
विज्ञापन

सड़क पर जाम लगा रहता है, जिससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि शहर में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed