फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People suffering from dirt in ward five of Kariyan

करियां पंचायत के वार्ड पांच में लोगों के घरों में पहुंच रही सीवरेज की गंदगी

Mon, 01 Mar 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
People suffering from dirt in ward five of Kariyan
चंबा। करियां पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सीवरेज की गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

चैंबर से लीकेज होने की वजह से यह समस्या पैदा हुई है। वार्ड में तीन मकान ऐसे हैं, जहां सीवरेज के गंदे पानी का रिसाव घर की दीवारों पर हो रहा है। इससे परिवारों का घर में रहना मुश्किल हो गया है।
घरों के अंदर दुर्गंध फैल रही है।
यह समस्या एक या दो दिन की नहीं है बल्कि, पिछले छह माह से यह समस्या बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीण कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यही नहीं, गांव के रास्ते पर भी सीवरेज की गंदगी का आलम है। गंदगी के बीच गांव वालों को आवाजाही करने में मुश्किल हो रही है। हालात यह हैं कि सुबह के समय रास्ते पर आवाजाही करते समय लोगों को मुंह पर रुमाल रखना पड़ता है। सीवरेज चैंबर की लीकेज से दुखी प्रभावितों सलमा बेगम, शमीम अख्तर, प्रवीण अक्षरी, अमीर खान और सनी मोहम्मद ने बताया कि छह माह से वार्ड में सीवरेज का चैंबर लीक हो रहा है। सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

रास्तों पर भी सीवरेज की गंदगी बह रही है, जिसकी वजह से वार्ड के सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। क्योंकि, घरों में गंदगी और दीवारों में सीलन होने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द निदान किया जाए। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द विभागीय कर्मचारियों को भेजकर समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed