फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People repair of drinking water line

लापरवाही: पानी की आपूर्ति के लिए खुद पेयजल लाईनें जोड़ रहे ग्रामीण

Sun, 06 Feb 2022 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
People repair of drinking water line
मंगला में टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त करते ग्रामीण। - फोटो : Chamba
मंगला (चंबा)। विकास खंड चंबा की बख्तपुर पंचायत के गजनूंई गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गजनूंई जल स्रोत के पास काफी समय से पेयजल लाइन टूटी है। विभाग ने इस ओर पहल नहीं की। उन्होंने बताया कि इस बारे में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की जा चुकी है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। गांव में दुकानें हैं। साथ ही एक संस्था का स्वास्थ्य केंद्र भी है। मगर यहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण दीपक कुमार, अनीष कुमार, बाबू राम और गोरखी देवी ने कहा कि जलस्रोत के पास पाइप टूटी है।
लोग अपने स्तर पर पेयजल लाइन को जोड़ रहे हैं। मगर विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाइन जगह-जगह से टूटी है। ऐसे में पानी की भरपूर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द पेयजल लाइन को जोड़ा जाए ताकि उन्हें पानी की की कमी पेश न आए।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान ठाकुर का कहना है कि मेरे ध्यान में मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मी को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed