फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People of all religions were seen dressed in the colors of Shri Ram, organized bhandaras and distributed offerings of Halwa Puri.

Chamba News: श्रीराम के रंग में रंगे दिखे सर्व-धर्म के लोग, भंडारे लगाए, हलवा पूरी का प्रसाद बांटा

Mon, 22 Jan 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
People of all religions were seen dressed in the colors of Shri Ram, organized bhandaras and distributed offerings of Halwa Puri.
अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भंजराडू में निकाली गईशोभा यात्रा के दौ
चंबा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सर्व-धर्म के लोग एक ही रंग में रंगे दिखे। जिले में आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए विभिन्न समुदाय के लोग सोमवार सुबह प्रभात फेरियों में शामिल लोगों के लिए चायपान के दौरान उनकी आभ-भाव करते नजर आए। कई जगह विभिन्न समुदायों की ओर से हलवा-खीर का वितरण और भंडारों का आयोजन किया गया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सुनहरे पलों में चंबा जिले के लोगों ने अनेकता में एकता का संदेश दिया। भव्य राम मंदिर के निर्माण का अवसर देशवासियों को मिला है। इससे अब देश ही नहीं, बल्कि विश्व में एक-दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

--
500 वर्षों बाद हर भारतीय की राम मंदिर निर्माण की इच्छा पूरी हुई है। प्राण प्रतिष्ठा से आपसी भाईचारा, सौहार्द बढ़ेगा। देश से लेकर विश्वस्तर पर भारतीयों के आपसी भाईचारे की बातें होंगी। भारतीय के लिए यह गौरवान्वित करने वाले हैं। वहीं, चंबा चर्च में भी प्रार्थना सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह को आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन

- मुनीराज मेस्सी, चर्च ऑफ नोर्थ इंडिया चंबा चर्च के सदस्य
--
राम सबके हैं। सभी लोगों को सब धर्मों का सम्मान करना चाहिए। इस प्रकार का कार्यक्रम होना धार्मिक सौहार्द का प्रतीक हैं। अच्छे काम के लिए सभी लोगों को जात-पात को भूलकर आपस में मिलकर रहना और आगे बढ़ना चाहिए। राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लतीफ मोहम्मद, अध्यक्ष, मुस्लिम वेल्फेयर सोसायटी चंबा
--
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एकजुटता का संदेश देखने केा मिला। चंबा शहर में विभिन्न समुदायों ने एकजुट होकर प्रभात फेरियां निकाली। मुख्य चौराहे से लेकर गली-मोहल्ले, ग्रामीण स्तर पर लंगर, भंडारों और भजन-कीर्तनों का दौर चलता रहा। गुरुद्वारा में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

- सतनाम सिंह, अध्यक्ष, गुरुद्वारा श्री अर्जुन नगर चंबा
--
ऐतिहासिक पलों की पूरी दुनिया गवाह बनी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर समेत भगवान वाल्मीकि के नाम पर हवाई अड्डा भी अनेकता में एकता का प्रतीक है। इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं। चंबा में वाल्मिकी सभा ने मेडिकल कॉलेज के बाहर हलवा वितरित कर भाईचारे का संदेश दिया।
- पीसी रैणा, प्रेस सचिव, वाल्मीकि सभा चंबा
--

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भंजराडू में निकाली गईशोभा यात्रा के दौ

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भंजराडू में निकाली गईशोभा यात्रा के दौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed