फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People living in kutcha houses will get pucca houses

कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को मिलेंगे पक्के घर

Mon, 12 Sep 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
People living in kutcha houses will get pucca houses
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत कच्चे और जीर्ण मकानों में रह रहे लोगों को वर्ष 2024 तक बुनियादी सुविधा युक्त पक्के घर उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह बात विस उपाध्यक्ष हंसराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आयोजित आवास दिवस पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और आवास प्लस योजना के अंतर्गत विकासखंड तीसा के अंतर्गत वर्ष 2024 तक 8,158 लाभार्थियों को बुनियादी सुविधा युक्त पक्के घरों को उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकासखंड तीसा के तहत अब तक 3,379 पात्र लाभार्थियों को पक्के आवासों की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। इनमें 223 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण आवास प्लस के अंतर्गत 4,968 आवास मामलों को स्वीकृति मिली है। तीसा को प्रदेश और केंद्र सरकार ने विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। कहा कि विगत वर्षों के दौरान राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रही चुराह घाटी में डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष प्राथमिकता रखी है। कहा कि बस अड्डा भंजराडू का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण कर लिया गया है। जल्द इसका लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत झज्जाकोठी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कठला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्य जयंती दुग्गल, अंजू ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत भंजराड़ू कृष्णा महाजन सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed