फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People left pets on the streets

लोगों ने सड़कों पर छोड़ दिए पालतू पशु

Thu, 24 Mar 2022 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
People left pets on the streets
चंबा। शहर में पालतू पशुओं के संरक्षण के लिए पशुपालन विभाग की ओर से टैग तो लगा दिए गए हैं, लेकन अभी तक इन टैग के जरिये पशुओं का संरक्षण नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि टैग लगे पशु जिला मुख्यालय में घूम रहे हैं। पालतू पशुओं को मालिक सिर्फ दूध निकालने के समय ही घर ले जाते हैं। इसके बाद ये पशु शहर में राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पुराने बस स्टैंड के समीप एक पालतू पशु की प्यास वीरवार को स्थानीय दुकानदारों ने टब में पानी भरकर बुझाई। इस पालतू पशु के कान पर टैग लगाया गया है लेकिन, प्रशासन और विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। करीब तीन साल पहले विभाग की ओर से पालतू और लावारिस पशुओं की पहचान के लिए टैग लगाए थे।
विज्ञापन

टैग नंबर के आधार पर पशु मालिक का नाम और पता फाइलों में दर्ज तो है लेकिन, अभी तक विभाग ने टैग लगे पशुओं को मालिकों तक पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई है। दुकानदारों रमेश कुुमार, राज कुमार, चंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद, वीरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि शहर में पहले लावारिस पशुओं की समस्या है। अब पालतू पशु भी उनकी दिक्कतों को बढ़ा रहे हैं। एसडीएम नवीन तनवर का कहना है कि यह मामला ध्यान में नहीं है। इसके बारे में पशुुपालन विभाग को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed