फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People learning the tricks of yoga in Chamba Chaugan

Chamba News: चंबा चौगान में योगा के गुर सीख रहे लोग

Thu, 25 Jul 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jul 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
People learning the tricks of yoga in Chamba Chaugan
चंबा चौगान में योग के गुर सीख रहे लोग
विज्ञापन

चंबा। चंबा चौगान में आयुष विभाग की ओर से हर दिन योग का अभ्यास करवाया जा रहा हैं। विभाग पिछले डेढ़ माह से लोगों की सहूलियत के लिए निशुल्क शिविर आयोजित कर रहा हैं।

इसमें सैंकड़ों लोग शामिल हैं। रोजाना लोग योगा के नए-नए गुर सीखते हैं, जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहे और मोटापा दूर रहें। संवाद
----------
दो-दो खान की की तकसीम करने के आदेश
तीसा चंबा। तहसील कार्यालय तीसा के सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक उप मंडलाधिकारी चुराह शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपमंडल अधिकारियों ने पटवारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए प्रत्येक महीने में दो-दो खान की तकसीम करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत परिवार के सदस्यों की आपसी सहमति से जमीनों या मकानों का विभाजन करवाया जा सके। इसके अलावा उन्हाेंने आदेश जारी किए है कि राजस्व संबंधी मामलों को प्रमुखता के आधार पर निपटाए जाएं। उन्होंने पटवारियों को निर्देश जारी किए कि वे स्वयं जाकर देखेंगे कि कहीं पर अतिक्रमण तो नहीं हो रहा है या किया गया है। यदि ऐसा है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed