फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People involved in the killing of cows will be boycotted from the society

Chamba News: गोवंश की हत्या में संलिप्त लोगों का समाज से होगा बहिष्कार

Sat, 20 May 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 May 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
People involved in the killing of cows will be boycotted from the society
चंबा। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी जिला चंबा ने तीसा के सनवाल में हुई गोवंश की हत्या में संलिप्त लोगों का समाज से बहिष्कार करने का निर्णय किया है। सोसायटी ने प्रशासन से मांग की है कि जो लोग इस घिनौने कृत्य से जुड़े हैं, उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र सलाखों के पीछे डाला जाए। साथ ही इस मामले में जिनकी भूमिका पाई जाती है, उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की लाई जाए।
विज्ञापन

मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक सोसायटी के जिलाध्यक्ष लतीफ मुहम्मद की अध्यक्षता में हुई। बैठक को विशेष तौर पर तीसा के सनवाल में हुए गोवंश की हत्या के बाद आपातकाल स्थिति में बुलाया पड़ा। इसमें निर्णय किया गया कि समुदाय के जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है मुस्लिम समुदाय उनका समाज से बहिष्कार करता है तथा प्रशासन से मांग करता है कि जो लोग इस घिनौने कृत्य से जुड़े हैं उन्हें शीघ्र सलाखों के पीछे डाला जाए। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी जिला चंबा इस कृत्य की घोर निंदा करती है। सोसायटी पूरे समुदाय से आग्रह करती है कि जिन-जिन लोगों के तार इस कृत्य से जुड़े होंगे उन सब दोषियों का हमारा समुदाय सामाजिक बहिष्कार करेगा। बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष सहित महासचिव हसनदीन, सचिव मुहम्मद यूसूफ, प्रेस सचिव शमाउनखान, काश्मदीन, फारूख मुहम्मद, अशरफ मुहम्मद, गुलाम नवी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed