फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people enjoyed Chitta Tera Chola Kala Dora in Minjar Fair...

मिंजर मेले में चिट्टा तेरा चोला काला डोरा...पर मचा धमाल

Mon, 25 Jul 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
people enjoyed Chitta Tera Chola Kala Dora in Minjar Fair...
मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम का अानंद लेते लोग। संवाद
चंबा। मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत के नाम रही। पहाड़ी गायक ने हिमाचली गीतों की एक के बाद एक झड़ी लगाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। उन्होंने चिट्टा तेरा चोला काला डोरा...पर धमाल मचा दिया।
विज्ञापन

प्राइम नाइट में हिमाचली लोकगायक गुलशन पाल ने अपने कार्यक्रम का आगाज स्वयं कंपोज गीत शिव वंदना दवाट महादेव भजन से कर कार्यक्रम को भक्तिरस में डूबो दिया। उसके बाद उन्होंने राविए किनारे मेरा चंबा शहर बसदा..., दिन जिंदड़ी दे चार..., उचेयां पहाड़ा दी सैर कराइए..., चलो चंबा शहर छड्डो शोर सराबा पाओ बूट ते जराबां... गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। उसके बाद मंच पर हिमाचली लोक गायक कुमार साहिल ने एंट्री की। उन्होंने कार्यक्रम का आगाज तुजे कितना चाहने लगे हम... से की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी तड़का लगाते हुए सखियां गीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने हवाएं, ये जो हल्का-हल्का सुरूर है... की प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। कुमार साहिल ने हिमाचल गीतों में नच मेरी घुघरिए..., इस गराएं दे या लंबरा हो..., तारे गिन-गिन याद तेरी..., रसके कमर गीत आदि प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज पारंपरिक मुसादा गायन से अवतार एंड पार्टी की ओर से किया गया। मुसादा गायन की प्रस्तुति के बाद मंच पर चंबा के उभरते हुए गायक हरिंद्र कुमार ने मधुर गीत गाकर समां बांधा। वहीं चंबा की सृष्टि बडोतरा ने खूबसूरत नृृत्य की प्रस्तुति दी। प्रदेश की राजधानी शिमला से मिंजर मेले में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे भीम सिंह की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पल्लवी आर्य, राकेश शर्मा, माध्यव और अर्जुन ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के बीच चंबा के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई बंबू डांस की प्रस्तुति को देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को विवश हो गए। इसके बाद चंबा की कनिका शर्मा, भटियात के लक्की, रीतिक शर्मा, तीसा के योगराज, विशु ठाकुर, अनु चौहान और शिवांगी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। चंबा की मेरू निशा, अमनदीप, अनमोल एंड पार्टी, सूरम सिंह, उमंग शर्मा, किशन वर्मा और राखी गौतम ने गीतों और नृत्य की एक के बाद एक प्रस्तुतियां दीं। शिमला के सुरभि लोक कला मंच के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य पेश किया। इसके बाद चंदेल म्यूजिकल ग्रुप शिमला के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। सोलन के कलाकार जतिन शर्मा ने मधुर गीत की प्रस्तुति दी। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोक गायक विनोद कुमार, सतीश गौतम और रमेश कटोच ने भी एक के बाद एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed