फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People danced in Teesa to welcome Bairewali Mata.

Chamba News: बैरेवाली माता के स्वागत में लोगों ने तीसा में डाली नाटी

Thu, 09 May 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 May 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
People danced in Teesa to welcome Bairewali Mata.
चंबा के तीसा में बैरवाली माता  को लेकर जाते पुजारी।संवाद
तीसा (चंबा)। जिला मुख्यालय स्थित अपनी बड़ी बहन चामुंडा देवी से मिलने के बाद बैरेवाली माता विधानसभा क्षेत्र चुराह पहुंच चुकी हैं। माता के तीसा पहुंचने पर लोगों ने नाटी डाली।
विज्ञापन

चंबा आगमन और वापसी के दौरान बैरेवाली माता को लोग अपने घरों में आमंत्रित करते हैं। वह चंबा में बड़ी बहन चामुंडा के पास 15 दिन तक रुकती हैं। वापसी में भी चुराह के विभिन्न गांवों में जाती हैं। माता के घरों में आमंत्रित किया जाता है। इस दौरान लोग विशेष प्रबंध भी करते हैं। कई लोग जागरण और धाम का भी आयोजन करते हैं। साथ ही बैरेवाली माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बैसाख माह की संक्रांति पर चुराह के देवीकोठी से बैरेवाली भगवती बहन चामुंडा से मिलने के लिए चंबा रवाना होती है। यहां 15 दिन तक माता का ठहराव होता है। चंबावासियों को आशीर्वाद देने के बाद बैरेवाली माता 100 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर तीसा पहुंच चुकी हैं। तीसा में माता के आगमन पर लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए नाटी भी डाली। बैरेवाली माता की यात्रा करीब एक माह तक होती है। माता धीरे-धीरे अपने मूल स्थान देवीकोठी के लिए आगे बढ़ रही हैं। उधर, बैरेवाली माता के मुख्य पुजारी जय शर्मा ने बताया कि बैरेवाली भगवती अपने मूल निवास स्थान देवीकोठी में मंगलवार 13 मई को पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed