फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People between 15 and 49 years of age are most affected by HIV/AIDS: Dr. Harit

एचआईवी/एड्स से 15 से 49 साल के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित : डॉ. हरित

Mon, 12 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
People between 15 and 49 years of age are most affected by HIV/AIDS: Dr. Harit
चंबा। 15 से 49 वर्ष के आयु वर्ग में एचआईवी/एड्स के मामले सबसे अधिक पाए गए हैं। यह बात जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने कही। इस दौरान उन्हाेंने इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. पुरी ने जीएनएम नर्सिंग स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में कहा कि आईसीटीसी सेंटर में मुफ्त जांच कराने के बाद अगर कोई संक्रमित पाया जाता है, तो एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) कोर्स तुरंत शुरू कर अपनी जीवन अवधि बढ़ा सकता है। उन्होंने एचआईवी/एड्स के फैलाव के कारण और इससे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. पुरी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस, जो हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है, केवल एक तिथि नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास और युवा ऊर्जा की याद है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश तेजी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में युवा दिवस हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या आज का युवा चरित्रवान, साहसी और जिम्मेदार बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग में आंचल ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फेस पेंटिंग में निकिता ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और सपना ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed