फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are upset due to high speed bike riders on Jumhar Marg

Chamba News: जुम्महार मार्ग पर तेज गति से चलने वाले बाइक राइडरों से लोग परेशान

Mon, 03 Apr 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Apr 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to high speed bike riders on Jumhar Marg
चंबा। चंबा-जुम्महार मार्ग पर दोपहिया वाहन चालकों के तेजरफ्तार से चलने के कारण राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाइक राइडर इतनी तेज गति के साथ चलते हैं कि अगर कोई राहगीर उसकी चपेट में आ जाए तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। हांलाकि, पुलिस विभाग ने सुराड़ा के पास कुछ समय पहले सीसीटीवी कैमरे को स्थापित किया है लेकिन तीसरी आंख के पहरे में भी बाइक राइडर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मार्ग पर समय-समय पर नाके लगाकर बिगड़ैल वाहन चालकों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन

राहगीर त्रिलोक कुमार, अजय ठाकुर, देव राज, देवेन्द्र सिंह, अमर देव और सुनील कुमार ने बताया कि जुम्महार मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक तेजी गति के साथ चलते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया कि पुलिस विभाग ने सुराड़ा के पास सीसीटीवी कैमरे स्थापित तो किया है लेकिन सुराड़ा से आगे राइडर अपनी मनमानी के साथ वाहन चलाते हैं। कुछ समय पहले पुलिस विभाग ने घूम में नाका लगाया तो कई वाहनों के चालान किए लेकिन उसके बाद फिर कोई कार्रवाई विभाग ने नहीं की। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि चामुंडा माता के मंदिर के पास नाका लगाया जाए और सीसीटीवी कैमरा को स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed