फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People and city council face to face over separation of wet and dry garbage

Chamba News: गीला और सूखा कूड़ा अलग देने पर लोग और नगर परिषद आमने-सामने

Mon, 06 Nov 2023 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
People and city council face to face over separation of wet and dry garbage
चंबा। नगर परिषद चंबा के गीला और सूखा कचरा अभियान को लेकर अब शहरवासी मुखर हो गए हैं। सुबह समय के अभाव का तर्क देकर शहरवासियों ने साफ किया है कि वे गीला-सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में भरकर नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी ही नदी-नालों में कूड़ा ठिकाने लगा रहे हैं तो शहर साफ-सुथरा कैसे बनेगा। इसको लेकर अब लोगों ने एक तरफ सुबह समय के अभाव और सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों में कूड़ा फेंकने का तर्क दिया है। नगर परिषद चंबा की ओर शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अलग-अलग कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चलाया है, लेकिन इस अभियान के अभी तक सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए है। एक तरफ अब जहां लोग सहयोग न करने की बात कह रहे है तो वहीं, नगर परिषद इसी मामले को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है। नगर परिषद नो साफ कहा है कि जो लोग अलग-अलग कूड़ा नहीं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर परिषद एक तरफ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक करती है और दूसरी तरफ सफाई कर्मी ही नालियों में कूड़ा ठिकाने लगा रहे हैं। जिस कारण शहर में गंदगी फैलाई जा रही है। मनोज कुमार।
विज्ञापन


सुबह समय का बेहद अभाव रहता है। इसलिए एक ही थैले में कूड़ा सफाई कर्मचारियों को थमाएंगे। लोगों के घरो से कूड़ा लेकर सफाई कर्मी सड़क किनारें या फिर नालियों में ठिकाने लगाते हैं। रणधीर कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चंबा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरा सहयोग रहेगा, लेकिन गीला और सूखा कचरा अलग देने के इस अभियान से काफी समय बर्बाद होता है। इसके चलते एक ही थैले में कूड़ा सफाई कर्मचारियों को देंगे। रिया महाजन।

बीते दिनों भी खड्ड में सफाई कर्मचारी द्वारा कचरा फेंकने की वीडियो वायरल हुई थी। ऐसे में शहर कैसे साफ सुथरा रहेगा। नगर परिषद को सफाई कर्मियों की भी निगरानी करनी चाहिए। महिंद्र कौरर।


नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस बारे में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जो लोग अलग-अलग कूड़ा नहीं देंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed