{"_id":"60f4544c8ebc3e79a43b1303","slug":"people-aged-18-to-44-will-get-corona-vaccine-today-health-department-released-list-of-identified-health-centers-chamba-news-sml377351384","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत सोमवार को 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। सोमवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, चनेड़, पुखरी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में लोगों को वैक्सीन की डोज लगेगी।
स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, स्वास्थ्य उपकेंद्र सेई कोठी, भराड़ा, ग्राम पंचायत चांजू, स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, सलूणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूनाड़, बगी समहा, वांगल, बरंगाल, तेलका, डियुर, डंडी, तुंगाला में लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर होली, प्राइमरी हेल्थ सेंटर गरोला, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र भरियां, रठियार, कोलका, जटकरी, कीड़ी व ग्राम पंचायत सराहन में टीकाकरण शिविर आयोजित होंगे। स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, राजकीय उच्च पाठशाला सिहुंता, समोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ उपकेंद्र रेई, शोर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुर्थी में कोरोना वैक्सीन लगेगी।