फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners will take to the streets on the 16th to press for their demands.

Chamba News: मांगों को लेकर 16 को सड़क पर उतरेंगे पेंशनर

Sat, 14 Mar 2026 05:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will take to the streets on the 16th to press for their demands.
पेंशनर चंबा चौगान नंबर दो से निकालेंगे रैली
विज्ञापन

शहर का चक्कर लगाकर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने बताया कि पेंशनरों की मांगें पूरी न होने से नाराज पेंशनर 16 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन करेंगे। पेंशनर चौगान नंबर दो से रैली आरंभ कर पूरे शहर का चक्कर लगाते हुए उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति इकाई जिला चंबा की ओर से सभी पेंशनरों से अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन और रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं प्रदेश की कार्यकारिणी ने पांच मार्च को मंडी में पेंशनरों के प्रति सरकार की ओर से अपनाई जा रही बेरुखी पर चिंता जाहिर की। साथ ही पेंशनरों को एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के संशोधित वेतन, ग्रेच्युटी, लीव इनकेशमेंट, पेंशन कम्यूटेशन राशि एवं लगभग 146 माह का महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है। इससे परिवारों का भरण-पोषण करना चिंता का सबब बना हुआ है। बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 28 नवंबर 2025 को पेंशनरों को दिए गए आश्वासन के अनुसार अब तक संयुक्त समन्वय समिति का गठन भी नहीं हो पाया है। ऐसे में पेंशनरों में सरकार के प्रति काफी रोष व्याप्त है। पेंशनरों की ओर से बजट सत्र से पूर्व 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed