फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners will go on agitation if their demands are not met: Atma Ram

मांगें न मानीं तो आंदोलन पर उतरेंगे पेंशनर : आत्मा राम

Wed, 04 Dec 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will go on agitation if their demands are not met: Atma Ram
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद विद्युत बोर्ड़ पेंशनर फोरम के पदा​धिकारी और सदस्य। संवाद
चंबा। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान आत्मा राम ने की। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेताया है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। बैठक में बताया गया कि पेंशनरों के लंबित एरियर और 11 प्रतिशत डीए का भुगतान नहीं किया गया है। इस बात को लेकर पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


आत्मा राम ने बताया कि सरकार को मांगों के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन, अभी तक इस बारे में कोई सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। बैठक में सचिव नर सिंह रावत, वित्त सचिव जगत चंद सहित भरमौर, तीसा और कोटी से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों से संबंधित विभिन्न मुद़्दों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed