Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners raise their voices over pending financial demands; to lay siege to the Legislative Assembly on the 19th.

Chamba News: लंबित वित्तीय मांगों पर पेंशनरों ने भरी हुंकार, 19 को घेरेंगे विधानसभा

Sat, 07 Nov 2026 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Nov 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Pensioners raise their voices over pending financial demands; to lay siege to the Legislative Assembly on the 19th.
डंडी में भलेई यूनिट की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा, एकजुट होकर धर्मशाला पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

12 से 17 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में धरने, 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम से निकलेगी रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। पेंशनरों की लंबित वित्तीय मांगों को लेकर आंदोलन की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मांगों पर सरकार की ओर से निर्धारित समय में सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर पेंशनर 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करेंगे।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए पेंशनर संगठन की भलेई यूनिट ने भी लामबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डंडी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में यूनिट की बैठक अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उत्तम सिंह ठाकुर ने महंगाई भत्ते की किस्त और एरियर जारी करने के लिए सरकार का आभार जताया। साथ ही कहा कि पेंशनरों की कई वित्तीय देनदारियां और मांगें अभी लंबित हैं। इनमें महंगाई राहत, पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और चिकित्सा बिलों का भुगतान प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर समय रहते फैसला नहीं हुआ तो भलेई यूनिट के सदस्य भी धर्मशाला में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेंशनर संगठनों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भरमौर, शाहपुर, सुंदरनगर और पांवटा साहिब में हुई बैठकों में भी लंबित वित्तीय मामलों को प्रमुखता से उठाया गया है। प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने 12 से 17 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में रैली निकालकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने आंदोलन की सफलता के लिए संगठन की एकजुटता को जरूरी बताते हुए अधिक से अधिक पेंशनरों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया। बैठक के दौरान भलेई यूनिट के नए सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed