फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pension should be paid on the first date

Chamba News: पहली तारीख को हो पेंशन का भुगतान

Mon, 07 Oct 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pension should be paid on the first date
चंबा परि​धि गृह में बैठक के दौरान हिम आंचल पेंशनर संघ के पदा​धिकारी। संवाद
चंबा। हिमआंचल पेंशन संघ चंबा के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए, जिससे पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन

संघ की बैठक परिधि गृह चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को 21 महीने के एरियर की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने पेंशन संशोधन के आदेश 6 वर्ष का समय गुजर जाने के बाद जारी किए थे। अब ढाई वर्ष का समय हो रहा है, लेकिन पेंशनरों को अभी तक उक्त देय आर्थिक लाभ का भुगतान नहीं हो पाया है। बताया कि चिकित्सा बिलों का भुगतान भी सरकार से बजट न मिलने के कारण विभिन्न विभागों में लंबित है। कहा कि अगर 15 अक्तूबर तक लंबित भुगतान न हुए तो पेंशनरों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस मौके पर ध्यान सिंह, शिवचरण चंद्रा, गुरुमीत सिंह चंद्रा, पवन वेदी, पुन्नू राम, ठाकुर सिंह, सुभाष, देवेंद्र, बलदेव, नरेंद्र, जगदीश, सोभिया, सुबोध, प्रताप, धर्म चंद, सुभाष पाठक, बलि राम रणहौत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed