फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pending revenue related matters should be resolved soon: Deputy Commissioner

राजस्व संबंधी लंबित मामले जल्द निपटाए : उपायुक्त

Thu, 13 Nov 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pending revenue related matters should be resolved soon: Deputy Commissioner
चंबा। राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की शीघ्र रिपोर्ट तैयार करें, ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते राहत उपलब्ध करवाई जा सके। एक वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अतिक्रमण से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर पर ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने साथ ही ऑडिट पैरा के अंतर्गत रिकवरी प्रक्रिया को गति देने, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्र निपटारा निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बैठक में निशानदेही, तकसीम, कब्जा नाजायज, इंतकाल, जमाबंदी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, पुराने विलेख प्रविष्टि और राजस्व विभाग के रिकॉर्ड की स्कैनिंग प्रक्रिया जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed