फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Peer Panjal in Mehndi, Shivalik Sadan tops in Solo Song

Chamba News: मेहंदी में पीर पंजाल, सोलो सांग में शिवालिक सदन अव्वल

Sat, 29 Jun 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Peer Panjal in Mehndi, Shivalik Sadan tops in Solo Song
प्रियदर्शनी बी.एड कॉलेज में इंटर हाउस प्रतियोगिता के दौरान मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते प्र​शिक्ष
चुवाड़ी (चंबा)। प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज में इंटर हाउस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चार हाउस शिवालिक, धौलाधार, पीर पंजाल और जास्कर हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की थीम फोक (लोक) पर आधारित थी। ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, सोलो सांग, सोलो डांस, डुएट डांस और मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इसका उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम लता ने किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के रूप में नीलम थापा, रविंदर शर्मा और संजीव ने भूमिका निभाई। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीर पंजाल हाउस और द्वितीय स्थान पर जास्कर हाउस रहा। सोलो सांग में शिवालिक हाउस प्रथम, जास्कर हाउस द्वितीय रहा। सोलो डांस में शिवालिक हाउस प्रथम और पीर पंजाल हाउस द्वितीय, डुएट डांस में शिवालिक प्रथम और धौलाधार, जास्कर हाउस द्वितीय रहे। ग्रुप सांग में पीर पंजाल हाउस प्रथम, शिवालिक हाउस द्वितीय रहा। ग्रुप डांस में जास्कर हाउस प्रथम और शिवालिक, पीर पंजाल हाउस द्वितीय रहे। संवाद
विज्ञापन

--
तीन जुलाई को होगी बैठक
सिहुंता (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर संघ की सिहुंता इकाई की बैठक तीन जुलाई को खंड के प्रधान तिलक डढवाल की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी प्रेस सचिव बलदेव धीमान ने दी। बताया कि बैठक में पेंशनरों की मांगो पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को आग्रह किया है कि वे बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed