फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pedestrian woman injured after shovel slips from laborer's hand

Chamba News: मजदूर के हाथ से बेलचा छूटने से राहगीर महिला चोटिल

Fri, 05 Apr 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian woman injured after shovel slips from laborer's hand
मजदूर के हाथ से बेलचा छूटने से राहगीर महिला चोटिल
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर के हाथ से बेलचा छूटने के कारण एक राहगीर महिला चोटिल हो गई। घायलावस्था में महिला को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को घर भेज दिया गया। पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:00 बजे एक महिला खरीदारी करने के लिए भंजराडू बाजार पैदल जा रही थी। सड़क के साथ निर्माणाधीन भवन के कार्य में जुटे श्रमिक के हाथों से अचानक बेलचा छूटकर महिला को लग गया। इससे महिला को चोट लगी और खून बहने लगा। श्रमिक ने मौके पर पहुंचकर महिला से माफी मांगी और निजी वाहन से सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। सिविल अस्पताल तीसा के बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि बेलचा लगने से चोटिल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed