फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pedestrian dies after being hit by tipper while backing up

Chamba News: बैक करते समय टिपर के नीचे आने से राहगीर की मौत

Wed, 27 Dec 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian dies after being hit by tipper while backing up
चंबा के फुलणू टाला के पास दुर्घटना वाली जगह पर जमा लोगो की भीड़।संवाद
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर टिपर की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान गजेंद्र पुत्र संतू निवासी गांव बन्नू डाकघर मरेडी (बरौर) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा टिपर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। गजेंद्र बुधवार सुबह 10:30 बजे अपने घर से चंबा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान चालक साहो की तरफ से गलत दिशा में टिपर को बैक कर रहा था। पैदल जा रहे गजेंद्र कुमार टिपर की चपेट में आ गए।
टिपर के टायर के नीचे आने से गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे पहले कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भी नहीं पहुंचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उधर, सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने इस मामले में गहनता से जांच की। घटनास्थल को देखने वाले चश्मदीदों के पुलिस ने बयान दर्ज किए। इन्हीं बयानों के आधार पर पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत हुई है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed