फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pedestrian bridge over Chanju Nallah damaged.

Chamba News: चांजू नाले पर बना पैदल पुल क्षतिग्रस्त

Wed, 22 Jul 2026 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian bridge over Chanju Nallah damaged.
भारी बारिश के बाद बढ़े जलस्तर के कारण  क्षतिग्रस्त हुआ चांजू नाले पर बना पैदल पुल। जागरूक पाठक
बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से टूटा ब्रिज
विज्ञापन

स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों से नए पुल का उपयोग करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चांजू नाले का जलस्तर बढ़ने से पैदल आवाजाही के लिए बनाया गया पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल से सुंदरी, डिमह, रडू और पुंदरोड़ी गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ चांजू स्कूल आने-जाने वाले स्कूली बच्चे भी आवाजाही करते थे।
ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान विनोद कुमार ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल का उपयोग बिल्कुल न करें। सभी ग्रामीण एवं चांजू स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थी एचपीपीसीएल कंपनी की ओर से निर्मित नए पुल का ही उपयोग करें जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

प्रधान ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को क्षतिग्रस्त पुल से न भेजें और केवल नए पुल से ही सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करें। साथ ही बारिश के दौरान उफनते नालों और क्षतिग्रस्त पुलों से दूर रहने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed